Haryana21.com Present

   
Fatehabad News - Fatehabad Update

 
 

 

उपचुनाव के दौरान विभिन्न पार्टियों द्वारा आयोजित की जाने वाली बड़ी रैलियों के लिए अनाज मंडी हेतु अधिकृत की गई 50 एकड़ भूमि के स्थान का निर्धारण किया गया
 

 
 

17 नवम्बर-रतिया में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के दौरान विभिन्न पार्टियों द्वारा आयोजित की जाने वाली बड़ी रैलियों के लिए अनाज मंडी हेतु अधिकृत की गई 50 एकड़ भूमि के स्थान का निर्धारण किया गया है।
फतेहाबाद के जिला निर्वाचन अधिकारी एमएल कौशिक ने बताया कि इसके लिए पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, शुलभ शौचालय, ऑटो मार्केट नजदीक भूना रोड व लघु सचिवालय के सामने, पशु मेला ग्राउंड की एक साइड को निर्धारित किया गया है। रतिया शहर में सभा के लिए फतेहाबाद रोड पर नामचर्चा घर के सामने खाली मैदान तथा इन्डस्ट्रीयल एरिया हुड्डा ग्राउंड के सामने कार्यालय मार्केट कमेटी का स्थान चयनित किया गया है। चुनाव प्रचार के लिए होर्डिंग, विज्ञापन व पोस्टर आदि लगाने के लिए फतेहाबाद रोड़, सरदूलगढ़ कैंची, टोहाना रोड भूना कैंची तथा पुराना बस स्टैंड, संजय गांधी चौक को निर्धारित किया गया है।
श्री कौशिक ने बताया कि रतिया विधानसभा उप-चुनाव को शांतिपूर्ण व पार्दशिता से करवाने के लिए अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गई है। रतिया के सामुदायिक केंद्र में नोडल अधिकारियों , सैक्टर अधिकारियाों, पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कि वे चुनाव से पहले अपने क्षेत्र को रूट चार्ट साथ रखें तथा अपने-अपने क्षेत्र का दौरा कर पोलिंग बूथों के भवनों का जायजा लें। पोलिंग बूथों पर फर्नीचर,बिजली व पानी की पूर्ण व्यवस्था करें। दौरा करते समय अधिकारी पेट्रोलिंग पार्टी को भी साथ लेकर जाएं।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन पोलिंग बूथ से 200 मीटर की परिधि में किसी भी राजनैतिक पार्टी टैंट, बैनर व झण्डा न लगाने दें। अधिकारी ईवीएम का पूरा प्रशिक्षण लें ताकि मतदान के दिन किसी भी तरह की परेशानी न हो। यदि कोई भी राजनैतिक दल किसी व्यक्ति को धर्म, जाति, समुदाय आदि के विषय में या ाडक़ाऊ भाषण देता है तो उसके खिलाफ स त कानूनी कार्रवाई की जाए।
श्री कौशिक ने बताया कि 18 नवंबर को रतिया के सामुदायिक केंद्र में होने वाली पयलट रिहर्सल में पीठासीन अधिकारी एवं अलटरनेट पीठासीन अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थित होंगे तथा ईवीएम का प्रशिक्षण सही ढंग से दिलवाएं ताकि मतदान के दिन कोई परेशानी न हो। आर.टी.ओ को चुनाव के दिन सभी प्रकार के वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी को चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टी का गठन, माइक्रो आबजोरवर लगाना, ईवीएम का रैण्डमाइजेशन, हैल्पलाइन की व्यवस्था, पोलिंग स्टेशनों का लाइव टेलीकास्ट करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
श्री कौशिक ने रतिया विधानसभा से चुनाव लड़ रहे उ मीदवारों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उप चुनाव में शांति बनाए रखें तथा आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करें। लाउडस्पीकर, वाहन व सभा स्थल की पूर्व अनुमति लेकर ही अपना-अपना प्रचार करें तथा जाति व धर्म के आधार पर भाषण न दें। उन्होंने कहा कि रात्रि दस बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग न करें तथा 28 नवंबर को सायं 5 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।
श्री कौशिक ने कहा कि चुनाव खर्च का पूर्ण ब्यौरा एक रजिस्टर में दर्ज करके रखें तथा यह रजिस्टर की प्रत्येक उ मीदवार 19 नवंबर, 24 नवंबर तथा 24 नवंबर, 28 नवंबर तथा पांच दिसंबर को रिर्टंिनंग अधिकारी कार्यालय में एक्सपेन्डीचर रूप में चैक करवाएं तथा बैनर, झण्डे, पोस्टर व सभा स्थल प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए स्थानों पर करें। राजनैतिक दलों से कहा कि वे आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालना करें तथा नकदी, शराब आदि का प्रयोग चुनाव के दौरान न होने दें।
उन्होंने बताया कि गांव कुकड़ावाली में मिटिंग के लिए हनुमान मंदिर के पास चौक तथा पोस्टर के लिए हनुमान मंदिर के पास चौक के रास्ते पर सडक़ के एक साइड में स्थान निर्धारित किया है। ढाणी महताब मे मिटिंग के लिए हरिजन चौपाल व चौपाल जाने वाले रास्ते की साइड में पोस्टर, इसी प्रकार ढाणी चानन राम में मिटिंग के लिए पंचायत घर के पास व इसी रास्ते की साइड में पोस्टर, भूथन मे मिटिंग के लिए आम चौक व पोस्टर के लिए बस स्टैंड के पास सडक़ के साथ जगह को पोस्टर के लिए निर्धारित किया गया है।
श्री कौशिक ने कहा कि हरिपुरा में मिटिंग के लिए मैन चौक चौपाल में तथा पोस्टर चौपाल की साइड में, ढाणी छतरिया में एससी व बीसी चौपाल में मिटिंग तथा पोस्टर चौपाल के बाहर व सडक़ की साइड में, मलहड में बीसी चौपाल को मीटिंग तथा आंगनबाड़ी सैंटर के बाहर व गांव जाने वाली सडक़ के सााथ स्थान को पोस्टर के लिए निर्धारित किया है। बोसवाल में धर्मशाला चौक में मीटिेंग व पास की खाली जगह पर पोस्टर, बीघड़ में एससी चौपाल में मीटिंग व बाहर जाने वाली सडक़ पर पोस्टर, भट्टू खुर्द मे बस स्टैंड मीटिंग के लिए व बस स्टैंड के बाहर पोस्टर लगाने तथा रतिया विधानसभा क्षेत्र के अन्य गांवों में मुख्य चौक को मीटिंग के लिए तथा मुख्य सडक़ की एक साइड को पोस्टर के लिए स्थान निर्धारित किया गया है।

 

 


 

 

 

 

Copyright 2011-2020 - Classic Computers.