| |
11 दिसम्बर- रतिया की जीत से उत्साहित
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज प्रात: फतेहाबाद के लायंस कल्ब के टेनिस ग्राऊंड पर खेल के दो-दो हाथ आजमाए और
विरोधी खिलाडिय़ों को परास्त किया।
मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने तीन मैच खेले और तीनों
में ही विजयश्री हासिल की। लायंस कल्ब की ओर
से मुख्यमंत्री को स मानित भी किया गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लायंस कल्ब को टेनिस का आधुनिक कोर्ट बनाने के लिए दस लाख
रूपए देने की घोषणा की।
पहले मैच में मुख्यमंत्री का मुकाबला उनके राजनीतिक सलाहकार प्रो.वीरेंद्र सिंह से
हुआ, जिसमें उन्होंने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। अगला फें्रडली
मैच मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा के साथ हुआ, जिसमें दोनों खिलाडिय़ों
ने अपना पूरा दमखम लगाया और अनेक बार अच्छे स्ट्राक भी खेले। इसके उपरांत
मुख्यमंत्री
व सांसद डा. अशोक तंवर के बीच हुआ, जिसमें दोनों खिलाडिय़ों ने अपने जौहर दिखाए और
दर्शकों की खुब तालियां बटौरी।
मुख्यमंत्री लगभग 45 मिनट तक खेले। |
|