| |
चण्डीगढ़, 10 दिसंबर- रतिया हलका
के विकास के लिए अरबों रूपए के विशेष पैकेज की घोषणा करके
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जहां रतिया
के लोगों का दिल जीत लिया, वहीं विरोधियों के उस कथन को भी
झूठा करार दे दिया की वे चुनाव जीतने के बाद नजर नहीं आएंगे।
चुनावी नतीजों के एक सप्ताह से कम अंतराल के अंदर ही रतिया
की जीत से खुश मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए 300
करोड़ रूपए की घोषणा करके साफ जता दिया कि वे चुनावी वायदों
को कितना महत्व देते हैं। उन्होंने चुनाव के समय घोषणा की
थी कि रतिया की जनता अगर उन्हें सेवा का मौका देती है तो
वे विकास कार्यों की झड्ी लगा देंगे। जीत से हुड्डा खुश
हुए और जिस दिन परिणाम आया, उसी दिन रैली की घोषणा कर दी।
हुड्डा जीत से खुश इतने नजर आए कि एक सप्ताह का समय भी नहीं
हुआ कि रतिया की जनता से किए अपने वायदे का निभा दिया। जनता
भी उनके द्वारा की गई घोषणाओं से खुश नजर आई और खुलकर बोली
वाह जी हुड्डा साहब मौज कर दी।
रैली में अहरवंा गांव से आए अमरीक सिंह ने कहा कि
मुख्यमंत्री हुड्डा ने जो कहा वो करके दिखा दिया। हमने भी
कांग्रेस को वोट भी इसलिए दिए कि वे 30 साल का सुखा तोड़
देंगे, वहीं कर दिखाया। लाली गांव से आए बीकर सिंह कहते
हैं कि उ मीद थी, पूरी कर दी हुड्डा जी ने। इसी तरह खैराती
खेड़ा व मानावाली से आए बुर्जुगों ने भी कहा कि इसी उ मीद
पर कांग्रेस को जिताया था, कि विकास करवाएंगे।
भिरडाना के सुखराम कहते हैं कि दुसरी पार्टी वाले कहते थे
कि हुड्डा तो चुनाव में ही आया है, अब आगे से ना आवे, परंतु
सीएम साहब ने रतिया को 300 करोड़ की घोषणा कर बल्ले -बल्ले
कर दी। रत्ताखेड़ा की बुर्जग महिला वोली कि हुड्डा तो भाई
कमाल का आदमी है, जो कहवै है करके दिखा दिया। वो कहती है
कि चुनाव में हमारे गांव में आए थे, हुड्डा जी ओर कह के गए
थे कि एक बार वोट दे दो, थारै काम करके दिखाऊगां, वहीं करके
भी दिखा दिया। कमाना के देवीदयाल कहते हैं कि भई दम है
हुड्डा जी की बात में, जो कहा था, वो करके भी दिखा दिया। |
|