Haryana21.com Present

   
Fatehabad News - Fatehabad Update

 
 

 

रतिया उप-चुनाव के परिणाम से प्रदेश में नई राजनीति का उदय होगा-श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा
 

 
 

6 दिसम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि रतिया उप-चुनाव के परिणाम से प्रदेश में नई राजनीति का उदय होगा। इस उप-चुनाव में लोगों ने हरियाणा सरकार की विकास की नीति को वोट दिया है तथा जात-पात, क्षेत्रवाद और परिवारवाद के हिमायतियों की भारी हार हुई है।

रतिया उप-चुनाव में नवनिर्वाचित विधायक श्री जरनैल सिंह के शपथ ग्रहण समारोह के बाद आज नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में श्री हुड्डïा ने कहा कि यह परिणाम असाधारण है और इसका जबरदस्त असर होगा। यह असर न सिर्फ हरियाणा में बल्कि पंजाब,उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों में निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी दिखाई देगा। रतिया को इनेलो का गढ़ माना जाता था, लेकिन इस परिणाम से यह गढ़ ढेर हो गया है और 29 वर्ष के बाद कांग्रेस की वापसी हुई है। हजकां और भाजपा गठबंधन के उ मीदवार की यहां जमानत जब्त हुई है। इसका दूरगामी प्रभाव होगा। उन्होंने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि हरियाणा में अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत का हैट ट्रिक बनायेगी।

आदमपुर के परिणाम का जिक्र करते हुए श्री हुड्डïा ने कहा कि वहां कांग्रेस की स्थिति में अप्रत्याशित सुधार हुआ है और वह दूसरे न बर पर आई है। श्री हुड्डïा ने कहा कि इनेलो और हजकां-भाजपा की मिलीभगत के कारण कांग्रेस इस सीट को हासिल नहीं कर सकी, लेकिन उसके वोटों में बढौतरी हुई है।

श्री हुड्डïा ने कहा कि रतिया के चुनाव परिणाम से कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई है। चौटाला के इस आरोप के बारे में कि वहां कांग्रेस ने वोट खरीदे हैं, श्री हुड्डा ने कहा कि उनकी तो यह आदत है, वे हर बार ही ऐसा कहते हैं। इनेलो तो केवल बाप-बेटों की पार्टी है और हजकां-भाजपा गठबंधन केवल एक सीट तक सीमित था, लेकिन कांग्रेस सबकी पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्र्रेस रतिया के लोगों की आभारी है और आगामी 10 दिसम्बर को रतिया में धन्यवाद रैली का आयोजन किया जायेगा।

एक सवांददाता ने के.एम.पी. एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य में देरी के बारे में भी सवाल पूछा, तो श्री हुड्डïा ने कहा कि सरकार ने इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है, जो इस पर नजर रख रही है। उ मीद है काम जल्दी ही पूरा होगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी जल्दी इसका निरीक्षण करने जायेंगे।
 

 

 


 

 

 

 

Copyright 2011-2020 - Classic Computers.