| |
3 नवम्बर-रतिया और आदमपुर विधान
सभा निर्वाचन क्षेत्रों के उप चुनाव के कारण जिला फतेहाबाद
और हिसार में आदर्श आचार संहिता लागू होने के दृष्टिïगत
भारत के चुनाव आयोग ने निर्देश दिए है कि इन जिलों के किसी
भी हिस्से के लिए सांसद(राज्य सभा सदस्यों सहित)स्थानीय
क्षेत्र विकास कोष के तहत नए सीरे से कोई धन राशि जारी नहीं
करेंगे।
हरियाणा की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सुमिता मिश्रा
ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इसी प्रकार,यदि
कोई ऐसी योजना चालू है, तो उसके लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी
होने तक विधायकों या एमएलसीज द्वारा स्थानीय क्षेत्र विकास
कोष के तहत नए सीरे से धन राशि जारी नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इन निर्देशों के जारी होने से पूर्व जारी
किए गए कार्य आदेशों के स बंध में भी कोई कार्य आर भ नहीं
होगा तथापि यह कार्य क्षेत्र में वास्तविक रूप से आर भ नहीं
हुए हैं। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के उपरान्त ही ऐसे
कार्यों को आर भ किया जा सकता है। बहरहाल, यदि कार्य
वास्तविक रूप से आर भ किया जा चुका है, तो वह कार्य जारी
रह सकता है।
उन्होंने कहा कि स बन्धित अधिकारियों की पूर्ण संतुष्टिï
से पूरा किए गए कार्य के लिए अदायगी जारी करने पर कोई
प्रतिबंध नहीं होगा। |
|